Blog Detail

Poetry

Hindustaan

 हिंदुस्तान 

 
सुनो-सुनो, ऐ दुनिया वालों, हमको न ललकार यहाँ,
हम भारत के वासी हैं, हिम्मत ही तलवार यहाँ।
कण-कण वीर जवानी है, जन-गण लिखी कहानी है-
रक्त तिलक हम करते और हाथों को हथियार यहाँ।

वीर शिवा के वंशज हैं, कुँवर की वो तलवार यहाँ,
झाँसी वाली रानी की, गूँजती वो ललकार यहाँ।
हल्दीघाटी की माटी में, राणा का इतिहास लिखा-
वीरों की इस धरती में, चेतक भी हथियार यहाँ।।

माँ भवानी दुर्गा काली, चामुण्डा विकराल यहाँ,
सुदर्शन धारी विष्णु हरि, शंकर महाकाल यहाँ।
कान्हा ने महाभारत रच दी, अर्जुन वीर धनुर्धारी-
पवन पुत्र ने लंका जारी, राम बने खुद काल यहाँ।

सुभाष-भगत-सुखदेव-गुरु, चन्द्रशेखर आज़ाद यहाँ,
अशफाक उल्ला और बिस्मिल, अंग्रेज़ो को याद यहाँ,
बापू का वो सत्याग्रह, सरदार पटेल सा लौहपुरूष-
आज़ादी के दीवाने सब, वीरों से धरा आबाद यहाँ।।

गीता का उपदेश जहाँ, बाइबिल पाक कुरान यहाँ,
मन्दिरों में बजती घण्टी, मस्ज़िद में अज़ान यहाँ।
हिन्दू- मुस्लिम-सिक्ख-ईसाई, आपस में भाई-भाई
गंगा-यमुना की धारा,   बुद्ध-महावीर ज्ञान यहाँ।।

चन्द्रगुप्त का शौर्य यहाँ, चाणक्य बड़े विद्वान यहाँ,
पोरस जैसा बलशाली, सम्राट अशोक महान यहाँ।
सिकन्दर जीत न पाया, अकबर का अभिमान घटा-
शूरवीरों की यह धरती, सबको मिला सम्मान यहाँ।।

उत्तर से दक्षिण तक और पूरब- पश्चिम एक समान,
भारत से सुंदर और नहीं देख लो तुम सारा जहान।
सोने की यह चिड़ियां है, विश्व में सबसे बढियां है-
भारत माता की जय बोलो, वन्देमातरम हिंदुस्तान।।
 
--पंकज प्रियम
 

Social Share And Comment Section

Search the blog

Latest Posts

माँ सरस्वती - Vasant Punchami Special  

माँ सरस्वती - Vasant Punchami Special

वीणा की देवी है माँ सरस्वती करे हम सब उनका सम्मान क्यों...

प्रिय बापू ने पत्र  

प्रिय बापू ने पत्र

प्रिय बापू , नमस्कार, आपकी कुशलता चाहते हे। प्रिय बापू आप...

“ बोए पेड़ बबूल का तो आम कंहा से पाए ” :- कबीरदास  

“ बोए पेड़ बबूल का तो आम कंहा से पाए ” :- कबीरदास

बोए पेड़ बबूल का तो आम कंहा से पाए ” :- कबीरदास आप जैसा बोए...

भारत की पहचान  

भारत की पहचान

है देश भारत तेरे झंडे की शान मान सदैव बढ़ेगा यही है अरमान, ...

बड़े दिन की छुट्टी  

बड़े दिन की छुट्टी

बड़ा दिन- बड़ा दिन आओ सब मनाएं ईसा का जन्मदिन आओ सब मनाए स...